राजनांदगांव : 10-12वीं में टॉप टेन में आने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा 10 हजार …

राजनांदगांव : 10-12वीं में टॉप टेन में आने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा 10 हजार ...

डोंगरगांव l पं. तुलसी प्रसाद मिश्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चिरचारीकला में शिक्षक दिवस मनाया। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व प्राचार्य व सेवानिवृत्त व्याख्याता एसबी उर्वशा, व्याख्याता एस सलामे, एमएल पिथौरा, अलका मेहर विशेष अतिथि थे। शाला नायक खिलेन्द्र कुमार कक्षा 12वीं व छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का श्रीफल, पेन, बैज व गुलाल लगाकर स्वागत किया।

विद्यार्थियों ने संगीतमय व मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने गीत, कविता व भाषण प्रस्तुत कर शिक्षक दिवस के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अतिथियों ने शिक्षक के महत्व, गुरु-शिष्य संबंध तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर अपने विचार व्यक्त किया। पूर्व प्राचार्य, सेवानिवृत्त शिक्षक एसबी उर्वशा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए अपनी पूर्व घोषणा दोहराई कि कक्षा 10वीं, 12वीं में टॉप-टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 10,000 रुपए की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

अनुशासन, नियमित अध्ययन व दृढ़ संकल्प आवश्यक है: प्राचार्य विमला माहेश्वरी ने कहा कि ज्ञान ऐसी संपत्ति है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। विद्यार्थियों से अनुशासित रहकर समय-सारणी बनाने, नियमित अध्ययन करने तथा अपने निर्धारित लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनुशासन, नियमित अध्ययन व दृढ़ संकल्प आवश्यक है। एस सलामे, एमएल पिथौरा व अलका मेहर ने जीवन में निरंतर ऊंचाइयों को प्राप्त करने की प्रेरणा दी।

विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने कहा विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। व्याख्याता हीरा गजभिए, देवेन्द्र कुमार साहू, सुलेखा चौरसिया ने भी संबोधित किया। शक्षक गजेन्द्र ने काव्य पाठ किया। प्रधान पाठक हेमंत कुमार सलामे, व्याख्याता सुलेखा चौरसिया, रितु मंडावी, महेश पड़ौती, हीरा गजभिए, शैलेन्द्र देवांगन, टी गजेन्द्र, सविता सलामे, एस निर्मलकर, देवेन्द्र कुमार साहू, कमलेश देवांगन, शेख आबिद कुरैशी, तेजस्वी साहू, महेंद्र मेश्राम सहित छात्र मौजूद रहे।

See also  CG : बर्खास्त कर्मचारी को राहत, विभागीय जांच की पूरी नोटशीट देने हाईकोर्ट का आदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *