राजनांदगांव : गोष्ठी में समन्वयक सुरेन्द सिंग ठाकुर व सह समन्वयक प्रकाश साहू को बनाया …

राजनांदगांव : गोष्ठी में समन्वयक सुरेन्द सिंग ठाकुर व सह समन्वयक प्रकाश साहू को बनाया ...

खैरागढ़/उपरवाह : बर्फानी आश्रम राम मंदिर परिसर में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में खैरागढ़ उपजोन स्तरीय गोष्ठी हुई। ब्लाक समन्वय समिति खैरागढ़ और जिला समन्वय समिति खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का पुनर्गठन किया गया।

ब्लाक खैरागढ़ समन्वयक सुरेन्द सिंग ठाकुर, सह समन्वयक प्रकाश साहू, संगठन प्रकोष्ठ संतोष कुमार कंवर, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी मनोज कुमार कंवर, (नारी जागरण) कल्पना डड़सेना, डॉ. दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य घसिया राम वर्मा, भेषमणी साहू, युगल किशोर साहू, श्रवण कुमार वर्मा, भागीरथी वर्मा तथा सदस्य तथा जिला समन्वय समिति केसीजी का समन्वयक प्रभात कुमार साहू, सह समन्वयक प्रभुराम वर्मा, संगठन प्रभारी राम यादव, साधना व गृहे-गृहे यज्ञ प्रभारी धनऊ राम साहू, विद्या विस्तार प्रभारी राधेश्याम देवांगन, सप्तक्रांति आंदोलन प्रभारी तुलेश्वर सेन, कार्यालय व कोष प्रभारी तिलक दास वर्मा व बाबूलाल विशकर्मा, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी दुर्जन लाल जंघेल, सह प्रभारी मनोज कुमार कंवर, रचनात्मक प्रकोष्ठ प्रभारी महेश गिरी गोस्वामी, युवा प्रकोष्ठ प्रभारी युगल किशोर साहू, मिथलेश कुमार पटेल को सर्वसम्मति चुना गया। इसमें परिव्राजक ठेलकाडीह राहुल वर्मा, सकुंतला वर्मा, छुईखदान गोपीराम वर्मा, नीराबाई वर्मा मौजूद थे। ट्रष्टी व नेत्र चिकित्सक सर्जन डॉ. दुर्गेश नंदिनी श्रीवास्तव ने नेत्र दान पखवाड़ा के बारे में जानकारी दी। जिला समन्वयक प्रभात कुमार साहू ने आभार व्यक्त किया।

See also  राजनांदगांव : दही लूट: मटकी फोड़ने के लिए युवाओं में उत्साह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *