राजनांदगांव : यूवा चुनाव : भूपेश-देवेंद्र खेमे में सीधा मुकाबला…

राजनांदगांव युवा कांग्रेस चुनाव में खेमेबाजी हावी हो गई है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल का खेमा अपने प्रत्याशी के लिए जोर लगा रहा है। वहीं दूसरी ओर विधायक देवेंद्र यादव ने भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। मुख्य रुप से दोनों ही खेमे के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है। यूथ कांग्रेस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष शहर व ग्रामीण से लेकर अन्य पदों पर वोटिंग हो रही है।

भूपेश बघेल के खेमे से सतेंद्र चेलक प्रदेश अध्यक्ष के प्रत्याशी है। वहीं देवेंद्र यादव खेमे ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए शैलेंद्र बंजारे को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह शहर अध्यक्ष के लिए अमर झा, विप्लव शर्मा और शेख अनिस मैदान में हैं। ये तीनों ही प्रत्याशी शहर के अलग-अलग नेताओं की पसंद बताए जा रहे हैं। वहीं ग्रामीण अध्यक्ष के लिए भूपेश बघेल के खेमे से सौरभ वैष्णव और देवेंद्र यादव खेमे से महेश सेन मैदान में हैंँ।

इसी तरह प्रदेश महासचिव के लिए देवेंद्र यादव खेमे ने अनिमेश सिंह को चुना है। जबकि दूसरे खेमे से नरेंद्र वर्मा मैदान में हैं। एप में 30 सितंबर तक वोटिंग, 75 रुपए खर्च भी आ रहा: चुनाव के लिए वोटिंग इंडियन यूथ कांग्रेस के एप मे हो रही। इसमें वोट करने वाले की उम्र 35 साल तक निर्धारित किया गया है। वोटर्स अपनी वोटर आईडी, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की डिटेल साझा कर रहे हैं। इसके बाद एक विडियो भी बनाकर अपलोड कर रहे हैं।

गांव-गांव पहुंच रहे बड़े नेताओं के फोन कॉल: चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत तय करने के लिए पूर्व मंत्री, नेता, पदाधिकारी गांव-गांव में संपर्क में हैं। गांव में मौजूदा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं तक फोन कॉल पहुंच रहे हैं। जिन्हें अपने प्रत्याशी के लिए वोटिंग कराने की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस दौरान कई गांव में दो खेमों के बीच विवाद की स्थिति भी बनी है। कई वरिष्ठ नेताओं का पक्ष है कि इस खेमेबाजी का अगर आगे मुख्य कांग्रेस में भी पड़ सकता है।

See also  CG : Aaj Ka Mausam: रायपुर में पड़ेंगी बौछारें, पूरे प्रदेश में बारिश बढ़ने के आसार, किन इलाकों में ज्यादा? …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *