CG : शिवराज सिंह चौहान का CG दौरा कल, बड़ी सौगात देंगे …

CG : शिवराज सिंह चौहान का CG दौरा कल, बड़ी सौगात देंगे …

रायपुर/सक्ती: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास, आवास, आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी नवाचार को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन 11 सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस वृहद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, विकसित भारत-जी राम जी तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं, अभियानों और पहलों का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 122 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं और विकास गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित राज्य शासन के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, पंचायत प्रतिनिधि सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत राज्य में नवनिर्मित 2 लाख आवासों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। कार्यक्रम में हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन एवं सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली का शुभारंभ होगा। तकनीकी नवाचार पर आधारित यह व्यवस्था आवास निर्माण की निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।

See also  CG : महतारी वंदन का संबल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही विमला यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *