Rajnandgaon : आर्यन का एमबीबीएस पढ़ाई के लिए हुआ चयन …

Rajnandgaon : आर्यन का एमबीबीएस पढ़ाई के लिए हुआ चयन …

डोंगरगांव | ग्राम कोहका डोंगरगांव आर्यन मेश्राम का पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए चयन हुआ है। एवलाल व अमिता मेश्राम के पुत्र आर्यन की इस उपलब्धि से ग्राम कोहका सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

आर्यन की पूरी शिक्षा बीपीएस स्कूल (मटिया) में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में इनकी बड़ी बहन सिमरन मेश्राम का सिम्स मेडिकल कॉलेज बिलासपुर में एमबीबीएस के लिए चयन हो चुका है। आर्यन की उपलब्धि पर उनके माता-पिता व शिक्षकों, परिवारजनों ने उज्जवल भविष्य की कामना की।

See also  CG : माता बहादुर कलारिन सम्मान: आवेदन 25 तक ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *