राजनांदगांव : सरपंच संघ ने अरुण साव को बताई खुज्जी की जर्जर सड़कें…

राजनांदगांव : सरपंच संघ ने अरुण साव को बताई खुज्जी की जर्जर सड़कें…

डोंगरगांव. खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के छुरिया जनपद पंचायत की करीब 30 ग्राम पंचायतों में जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर छुरिया जनपद पंचायत सरपंच संघ का प्रतिनिधिमंडल उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क समस्याओं की जानकारी दी। मांगपत्र सौंपा। मंत्री ने शीघ्र स्वीकृति का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सरपंच संघ अध्यक्ष दीनदयाल साहू ने किया। इसमें शिशुपाल सलामे, पवन खरे, भुनेश्वर दाऊ, दुखु राम, कार्तिक राम साहू सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने बताया कि मुख्य और जिला मार्गों की हालत लंबे समय से खराब है। देवरी-करमरी-महुरम खुज्जी मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण की जरूरत है। रोड क्रमांक 120 से 14 से 24 वाली सड़क की स्थिति भी खराब है। यह सड़क दुर्ग, बालोद, धमतरी को जोड़ती है। इन मार्गों से छुरिया जनपद पंचायत, तहसील कुमर्दा सहित करीब 50 गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। सरपंच संघ ने कहा कि कई जगह सड़कें संकरी हैं।

सड़कें जर्जर हैं। लोगों को रोजाना परेशानी होती है। हादसों का खतरा बना रहता है। प्रतिनिधिमंडल ने सड़कों के उन्नयन, चौड़ीकरण, डामरीकरण की मांग रखी। बैठक में आतरगांव, तुमड़ीलेवा, बेलरगोदी, चिरचारीकला, भर्रीटोला, विजेपुर, चारभाठा, कुल्हाड़ी, दामा, बजारी, दुबे बंजारी, नागर, कोहका, कोलियारी, फागड़ूटोला, उमरवाही, हालेकोसा, बोईडीही, जैतगुड़ा, भेजराटोला, लाटमेटा, पड़रामटोला, खपराभाट, सिंघाभेड़ी, लितालमटी, दतरेगा, मुंहाटोला, कुहीकला, सोनवानीटोला, कुही खुर्द, भपराभाट, कुमर्दा, गोटाटोला, हालाडुला, सीताकसा, रामपुर, जनकपुर, रानीपुर, खड़खड़ी के मार्गों पर चर्चा हुई। दीनदयाल साहू ने कहा कि सड़कें ठीक होने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, आम लोगों को राहत मिलेगी।

See also  अरुण साव का भूपेश बघेल पर तंज, बोले- 'इटालियन चश्मा लगाने पर पीएम आवास नहीं दिखेंगे'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *