राजनांदगांव l गणेश पर्व के दौरान शांति बनाने पुलिस ने सख्ती शुरु कर दी है। तीन दिन में पुलिस की टीम ने 70 गुंडे,बदमाश और आदतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इन्हें जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा संदेहियों की कड़ी निगरानी भी की जा रही है।
खासकर विसर्जन झांकी के दौरान आपराधिक घटना रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रही है। हर साल वारदातें भी सामने आई है। इसे देखते हुए पुलिस टीम ने अभी से ही अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लिस्टेड गुंडा बदमाशों, शांति भंग करने वालों सहित आर्म्स एक्ट के आरोपी रहे बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं।
पूरी रात होगी निगरानी अलग-अलग हिस्सों में अड्डेबाजी करने वाले संदेहियों की निगरानी के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम बनाई है। यह टीम चिन्हित हिस्सों में पूरी रात गश्त करेगी। यहां घूमते पाए जाने पर संदेहियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की तैयारी है।














Leave a Reply