राजनांदगांव : चौपाटी अब पं. श्रीराम शर्मा आचार्य स्मृति उपवन के नाम से जानी जाएगी …

राजनांदगांव : चौपाटी अब पं. श्रीराम शर्मा आचार्य स्मृति उपवन के नाम से जानी जाएगी …

राजनांदगांव l शहर की चौपाटी अब पं. श्रीराम शर्मा आचार्य स्मृति उपवन के नाम से जानी जाएगी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं युग निर्माण विचार क्रांति के प्रणेता पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के अवतरण दिवस के अवसर पर रविवार को चौपाटी परिसर में नामकरण कार्यक्रम हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे आचार्य रामयश तिवारी और महापौर मधुसूदन यादव ने पूजा-अर्चना के बाद नामकरण पट्टिका का अनावरण किया।

इस अवसर पर आचार्य रामयश तिवारी ने कहा कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने युग निर्माण के लिए विचार क्रांति का संदेश दिया और गायत्री परिवार के माध्यम से इसे विश्वभर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आचार्य ने विचार क्रांति और युग परिवर्तन के लिए तीन हजार से अधिक पुस्तकों की रचना की। उनके अवतरण दिवस पर उनके नाम से उद्यान का नामकरण होना राजनांदगांववासियों के लिए गौरव की बात है।

महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के नाम पर चौपाटी का नामकरण होना शहर के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, एमआईसी सदस्य शैकी बग्गा व डिलेश्वर साहू, पार्षद हेमंत शेखर यादव, रवि सिन्हा, अमृता सिन्हा सहित पार्षद, पूर्व पार्षद और गायत्री परिवार के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। संचालन हरीश गांधी ने किया।

See also  सेवा संकल्प अभियान: धमतरी में दिव्यांग बालिकाओं को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *