राजनांदगांव : झांकियों के रास्ते में न गड्ढे होंगे, न झाड़ियां…

राजनांदगांव : झांकियों के रास्ते में न गड्ढे होंगे, न झाड़ियां…

राजनांदगांव , गणेश विसर्जन झांकियों के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार सुबह आयुक्त जीआर मरकाम ने झांकी रूट और मोहारा स्थित विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। उन्होंने खराब सड़कों पर बचे पेचवर्क को जल्द पूरा करने के साथ सड़क किनारे पेड़ों की डंगाल और झाड़ियों की छंटाई के निर्देश दिए। मोहारा कुंड की सफाई कर ताजा पानी भरने तथा आसपास बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने को भी कहा।

आयुक्त ने गुरुद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, आजाद चौक, भारत माता चौक, कामठी लाइन, रामाधीन मार्ग और गंज लाइन सहित झांकी रूट का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि जहां भी सड़क खराब है, वहां पेचवर्क प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

मोहारा विसर्जन कुंड के आसपास की सफाई कर कुंड में ताजा पानी भरने के निर्देश दिए। झांकी मार्ग पर सफाई, पानी निकासी और विसर्जन तक तमाम व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

नंदई-मोहारा नदी तक डिवाइडर की लाइट दुरुस्त गणेश पर्व को देखते हुए शहर की विद्युत व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। निगम के मुताबिक नंदई चौक से मोहारा नदी तक डिवाइडर की लाइटों की मरम्मत की जा चुकी है। जीई रोड की लाइटें भी दुरुस्त की गई हैं। महामाया चौक से डोंगरगांव रोड, फरहद चौक डिवाइडर, खैरागढ़ रोड और फ्लाईओवर की लाइटों की मरम्मत का काम जारी है। झांकी रूट पर बिजली के तारों को भी व्यवस्थित किया गया है।

See also  CG : सेवा की कहानी : हर बच्चे के विकास पर नजर, समय पर मिल रही सही सलाह और विशेषज्ञ सेवाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *