राजनांदगांव : राज्य स्तरीय तैराकी : नांदगांव के 15 तैराकों ने जीते पदक…

राजनांदगांव : राज्य स्तरीय तैराकी : नांदगांव के 15 तैराकों ने जीते पदक…

राजनांदगांव , भिलाई क्लब में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो इंडिया मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता में नगर निगम के अक्षांश स्विमिंग पूल के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पूल के 15 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर राष्ट्रीय खेलो इंडिया मास्टर्स स्विमिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया। प्रतियोगिता में राजनांदगांव ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में द्वारका यादव, धनराज सिंह ठाकुर और राहुल सोनी ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान हासिल किया। अशोक वर्मा ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई और बैकस्ट्रोक तीनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। वहीं छवि यदु ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, बैकस्ट्रोक और फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अनुकृति श्रीवास्तव ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण स्थान हासिल करने के साथ ब्रेस्टस्ट्रोक में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मधु साहू ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में प्रथम स्थान हासिल किया। संजय जैन और उमेश काकिरवार ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

See also  खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए कल से रायपुर में चयन ट्रायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *