डोंगरगांव , शिवनाथ साहित्य धारा डोंगरगांव का 13 वां स्थापनोत्सव जनपद पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। बेटियों पर हिंसात्मक व्यवहार- जिम्मेदार कौन विषय पर परिचर्चा हुई। इस परिचर्चा में छत्रपति शिवाजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट दुर्ग के प्रोफेसर डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के डॉ. बीएन जागृत तथा डोंगरगांव के अधिवक्ता सुरेन्द्र दुबे ने अपने विचारों को प्रस्तुत किया।
आधार वक्तव्य परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग डोंगरगांव डॉ. वीरेन्द्र साहू ने प्रस्तुत किया। समिति द्वारा व्यंग्यकार गिरीश ठक्कर राजनांदगांव को शिवनाथ साहित्य धारा सम्मान, छत्तीसगढ़ी कवि लखन लाल कलामे गोटाटोला मोहला को जन कवि स्व. तिलोक राम साहू बनिहार माथलडबरी स्मृति बनिहार सम्मान तथा साहित्य साधिका डॉ. माधवी गणवीर डोंगरगांव को शिवनाथ सृजन सम्मान प्रदान किया।
आयोजन में डॉ. इकबाल खान तन्हा मोहला की पुस्तक तन्हाई, डॉ. माधवी गणवीर की पुस्तक गजल की सुगंध तथा वीरेन्द्र तिवारी वीरू अर्जुनी के पोस्टर कविता का विमोचन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग, भिलाई, बालोद, मोहला, खैरागढ़, राजनांदगांव, अंबागढ़ चौकी तथा डोंगरगांव अंचल के कवियों ने काव्य पाठ किया।
तीन सत्रों में साहित्यिक आयोजन में लिया हिस्सा तीन सत्रों में आयोजित इस साहित्यिक आयोजन में अति विशिष्ट अतिथियों में क्रमशः छत्तीसगढ़ी राज भाषा आयोग रायपुर अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी, सीईओ जनपद डोंगरगांव रोशनी भगत,मार्कफेड छत्तीसगढ़ रायपुर अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी, नगर पालिका परिषद डोंगरगांव अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, अध्यक्ष जनपद डोंगरगांव रंजीता पडोटी, जिला पंचायत सदस्य जागृति यदु, दिनेश गांधी, आत्मा राम कोशा अमात्य, रामकुमार गुप्ता, महेश्वर साहू आदि थे।















Leave a Reply