राजनांदगांव : शराब तस्करी : 8 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव : शराब तस्करी : 8 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार…

डोंगरगांव| अवैध रूप से शराब बिक्री के मामले में आठ माह से फरार चल रहे आरोपी को डोंगरगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी देवलू राम पिता स्व. नथ्थू राम बेलदार (46) निवासी ग्राम महरूम के निर्माणाधीन मकान से 14 जनवरी को 99 पाव देशी शराब कुल 17.820 लीटर बरामद कर जब्त की गई थी।

कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर लगातार उसकी पतासाजी की। 22 सितंबर को ग्राम भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने निर्माणाधीन मकान में शराब रखकर बिक्री करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

See also  खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए कल से रायपुर में चयन ट्रायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *