राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान – नुक्कड़ नाटक से गूंजा नमो सेवा अनकही कहानियां का संदेश …

राजनांदगांव : सेवा संकल्प अभियान - नुक्कड़ नाटक से गूंजा नमो सेवा अनकही कहानियां का संदेश …

स्कूली बच्चों ने शासन की योजनाओं को जीवंत संवादों के जरिए किया प्रस्तुत

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नमो सेवा अनकही कहानियां की प्रभावी प्रस्तुति देकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने अभिनय, संवाद और गीत के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प का संदेश दिया।

नुक्कड़ नाटक में प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और कौशल विकास जैसी योजनाओं को रोचक संवादों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और युवाओं के कौशल विकास जैसे विषयों को भी नाटक में प्रमुखता से शामिल किया गया। प्रस्तुति के अंत में विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के साथ स्वच्छता रखने, जल बचाने, पर्यावरण संरक्षण, बेटियों का सम्मान करने, शिक्षा को महत्व देने और राष्ट्रीय एकता में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने मनोरंजन के साथ शासन की योजनाओं और नागरिक दायित्वों का संदेश प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया।

See also  CG : BTech की पढ़ाई कर रहे युवक-युवती बने चेन स्नैचर, दोनों गिरफ्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *