राजनांदगांव : ग्राम पारागांव खुर्द, पार्रीकला, तेलीनबांधा, परमालकसा, पदुमतरा, बनभेड़ी में मोबाईल कैम्प एवं ई-केवायसी शिविर का हुआ आयोजन …

राजनांदगांव : ग्राम पारागांव खुर्द, पार्रीकला, तेलीनबांधा, परमालकसा, पदुमतरा, बनभेड़ी में मोबाईल कैम्प एवं ई-केवायसी शिविर का हुआ आयोजन …

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के नगरीय निकायों के वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र आवेदक को योजनाओं से लाभान्वित करने आवेदन प्राप्त किए जा रहे है। इसी क्रम में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पारागांव खुर्द, छुरिया विकासखंड के ग्राम पार्रीकला एवं तेलीनबांधा, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम परमालकसा एवं पदुमतरा, डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बनभेड़ी में मोबाईल कैम्प एवं ई-केवायसी शिविर का आयोजन किया गया। इन मोबाईल कैम्प एवं ई-केवायसी शिविर में 510 श्रमिक उपस्थित हुए। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल अंतर्गत 97 श्रमिकों का पंजीयन हेतु आवेदन किया गया। शिविर में 27 वैधता अवधि समाप्त होने वाले श्रमिक पंजीयन का नवीनीकरण आवेदन किया गया एवं 9 हितग्राहियों के संशोधन एवं 12 योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। शिविर में ई-श्रम साथी एप के माध्यम से 5 रजिस्ट्रेशन एवं 109 श्रमिकों का ई-केवायसी सत्यापन किया गया। शिविर में 220 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई एवं ब्रोसर का वितरण किया गया। सहायक श्रमायुक्त ने श्रमिकों से जिले में आयोजित मोबाईल कैम्पों में शामिल होकर नवीन श्रमिक पंजीयन एवं श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। मोबाईल कैम्पों में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

See also  राजनांदगांव : नॉन-इंटरलॉकिंग से एक्स. रद्द, 4 ट्रेनों के बदले रूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *