CG : सेवा की कहानी : फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रूपए का लाभ …

सेवा की कहानी : फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रूपए का लाभ ...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : ग्राम पंचायत देवरगांव, विकासखंड गौरेला के कृषक श्री प्रमोद सिंह ने आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाते हुए लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में फूलगोभी की व्यावसायिक खेती की। बेहतर फसल प्रबंधन, समय-समय पर आवश्यक कृषि कार्य एवं वैज्ञानिक तकनीकों के उपयोग से उन्हें अब तक लगभग 1.50 लाख रुपए का लाभ प्राप्त हो चुका है। प्रमोद सिंह पूर्व में भी उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। विभाग द्वारा उन्हें समय-समय पर उन्नत तकनीकों, फसल प्रबंधन, नवीन गतिविधियों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाता रहा है।

         विभागीय अधिकारियों एवं मैदानी अमले के निरंतर मार्गदर्शन से  प्रमोद सिंह ने उद्यानिकी फसलों को व्यावसायिक दृष्टिकोण से अपनाया। फूलगोभी की खेती में बेहतर प्रबंधन और मेहनत का परिणाम उन्हें अच्छी आय के रूप में मिला। इस सफलता ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है और वे कृषि गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने के लिए प्रेरित हुए हैं। प्रमोद सिंह की यह सफलता अन्य कृषकों के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी कहानी बताती है कि उन्नत तकनीक, सही फसल प्रबंधन, विभागीय मार्गदर्शन और कृषक की मेहनत के समन्वय से उद्यानिकी खेती को आय का बेहतर एवं लाभकारी माध्यम बनाया जा सकता है।

See also  2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *