CG : कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता…

CG : कृषक उन्नति योजना से मिली सहायता…

खेती की जरूरतें पूरी कर पा रहे मनी प्रसाद

कोरबा । जिले के पाली क्षेत्र के ग्राम जोरहाडबरी निवासी किसान मनी प्रसाद यादव के लिए खेती ही परिवार की आजीविका का मुख्य आधार है। पांच सदस्यों के परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ खेती के खर्च का इंतजाम करना उनके लिए चुनौती थी।

यादव को कृषि विभाग के माध्यम से कृषक उन्नति योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत उन्हें लगभग 89 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस राशि से खाद, बीज और कीटनाशक जैसी खेती की आवश्यक सामग्री खरीदने में मदद मिली।

समय पर संसाधन जुटा पाने से खेती का काम आसान हुआ और परिवार को आर्थिक सहारा मिला। यादव का कहना है कि योजना का लाभ मिलने से खेती की लागत वहन करने में राहत मिली है। उन्होंने सहायता के लिए राज्य शासन और कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

See also  CG : 14 टन स्क्रैप से लदा माजदा वाहन पकड़ा, ₹11.98 लाख की संपत्ति जब्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *