राजनांदगांव : जागव-बोटर जाबो कार्यक्रम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन के लिए किया जा रहा जागरूक…

राजनांदगांव : जागव-बोटर जाबो कार्यक्रम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं संशोधन के लिए किया जा रहा जागरूक…

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उप निर्वाचन 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने एवं पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक नवीन मतदाता के रूप में संबंधित ग्रामीण निकाय (ग्राम पंचायत) की निर्वाचक नामावली में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

इसके साथ ही पूर्व से दर्ज नाम, पता अथवा अन्य प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन भी कराया जा सकता है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने, मतदान प्रक्रिया को सुगम एवं सरल बनाने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोडऩे के उद्देश्य से जागव-बोटर जाबो कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

See also  जनरेशन कंपनी एमडी एस.के. कटियार के कार्यकाल में पुन: वृद्धि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *