CG : मानसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, जल्द रातें होंगी और ठंडी ….

CG : मानसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, जल्द रातें होंगी और ठंडी ….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जारी है. कई हिस्सों से इसकी विदाई हो चुकी है. मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे गर्मी का अहसास हो रहा है. आने वाले दिनों में रात के वक्त ठंडक बढ़ के संकेत है. दिन में तेज धूप बेहाल कर सकती है. वर्तमान में कोई स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय नहीं है. आमागी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों ेमं मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में 5 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. इस दौरान राजनांदगांव में सर्वाधिक 35.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश में बारिश का आंकड़ा शून्य रहा. फिलहाल प्रदेश में किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र मराठवाड़ा, विदर्भ के अधिकांश हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई से होकर गुजर रही है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश से होते हुए दक्षिण बिहार से विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है.

See also  राजनांदगांव : सीबीएसई नेशनल आर्चरी गेम में सृष्टि चौरसिया ने जीता रजत पदक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *