राजनांदगांव : विकसित भारत के संकल्प और सेवा भाव के संदेश के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा

राजनांदगांव : विकसित भारत के संकल्प और सेवा भाव के संदेश के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा

कृषि उपज मंडी बसंतपुर में विकसित भारत संकल्प सभा का हुआ आयोजन

सेवा, सुशासन और जनकल्याण का संदेश लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी कलश यात्रा

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कृषि उपज मंडी बसंतपुर में विकसित भारत संकल्प
सभा का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प सभा के पश्चात कृषि उपज मंडी बसंतपुर से सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। सेवा, सुशासन और जनकल्याण का संदेश लेकर निकली यात्रा कृषि उपज मंडी बसंतपुर से इंदिरा चैक, दुर्गा चैक, बसंतपुर थाना चैक एवं भारत माता चैक होते हुए उद्याचल भवन पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि देशभर में सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।


महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शासन प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण की है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष तथा देश के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष पूरे किए हैं। उनके नेतृत्व में पहले गुजरात और अब देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से नागरिकों को बैंकिंग व्यवस्था से जोडने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय निर्माण तथा जल जीवन मिशन के माध्यम से घर-घर नल से जल पहुंचाने सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक देशवासी को सेवा भाव के साथ अपना योगदान देने का संकल्प लेना होगा।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में देश के प्रत्येक नागरिक से सहभागी बनने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता की सामूहिक शक्ति और संकल्प ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विगत 25 वर्षों में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना होगा।


विकसित भारत संकल्प सभा में पूर्व विधायक रामजी भारती व विनोद खाण्डेकर, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैक के अध्यक्ष संचिन बघेल, उपाध्यक्ष भरत वर्मा,छ.ग. श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, राजगामी संपदा की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, के अलावा वरिष्ठ नेता खुबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, दिनेश गांधी, रमेश पटेल, राजेन्द्र गोलच्छा, शशिकांत द्विवेदी, गीता घासी साहू, किरण साहू सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या मंे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *