राजनांदगांव – दिनांक 02 से 04 अक्टूबर 2026 तक महिला महाविद्यालय सेक्टर 09 भिलाई में 1 इन्डो-नेपाल ओपन कराटे चैम्पियनशीप में कमल कराटे एकादमी राजनांदगांव के चार खिलाडिय़ों ने हिस्सा लेकर 6 मेड़ल हािसल किया।
जिनमें प्रथम लव्यांस लहरी में काता में गोल्ड व कुमिते (फाइट) में गोल्ड हासिल किया, उसी तरह कु. अंशिका वैष्णव ने काता में सिल्वर व कुमिते में सिल्वर मेडल वहीं, कु. केटरियल दान ने काता एवं कुमिते में एक-एक ब्रॅाउन्स मेड़ल तथा आकृति वैषणव ने काता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया इनका कोच रही अपूर्वा नाथ तथा चैम्पियनशीप में आयोजको द्वारा रेफरी रही काजल यादव, खिलाडिय़ों ने अपने शहर व अभिभाव तथा कराते परिवार के पदाधिकारियों का नाम रोशन किया है।
अभिभावकों ने अपना आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उपरोक्त सभी खिलाड़ी कराते स्कूल तुलसीपुर के प्रशिक्षक सेंसेई कमल पूजन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हंै।















Leave a Reply