राजनांदगांव | पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस के विशेष अवसर पर युवा वेलफेयर फाउंडेशन राजनांदगांव की ओर से ‘राग नांदगांव’ संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। 15 अक्टूबर को दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित इस संगीतमय संध्या में बॉलीवुड के प्रख्यात गायक जुबीन नौटियाल अपनी प्रस्तुति देंगे।
फाउंडेशन के अध्यक्ष भावेश बैद ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 15 अक्टूबर को शाम 8 बजे से होगी। डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस को विशेष और यादगार बनाने के उद्देश्य से तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। मंच सज्जा, दर्शकों की व्यवस्था और कार्यक्रम के सुचारु संचालन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भी शामिल होने की संभावना है। यह निशुल्क आयोजन है।














Leave a Reply