राजनांदगांव : डीएमएफ मद से ग्राम ढारा में पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड के निर्माण से श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधा …

राजनांदगांव : डीएमएफ मद से ग्राम ढारा में पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड के निर्माण से श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधा …

31 लाख 32 हजार रूपए की लागत से निर्मित पक्का शेड से पदयात्रियों को धूप एवं वर्षा से मिल रही राहत

राजनांदगांव । डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम ढारा में नवरात्र पर्व के दौरान माँ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड का निर्माण कराया गया है।

जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) से 31 लाख 32 हजार रूपए की लागत से पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड निर्माण से पदयात्रियों को धूप, वर्षा एवं अन्य प्रतिकूल मौसम से बचाव की सुविधा मिल रही है तथा श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक हो रही है। पक्का शेड निर्माण कार्य से धार्मिक मार्गों पर जनसुविधाओं के विस्तार को बढ़ावा मिला है। साथ ही पक्का शेड निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पदयात्री मार्ग पर पक्का शेड का निर्माण कराया गया है।

See also  CG : छत्तीसगढ़ में 50 साल बाद लौटेंगे काले हिरण! गोमर्दा अभयारण्य में बसेंगे 50 ब्लैकबक; वन विभाग की बड़ी तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *