राजनांदगांव। विजयादशमी के अवसर पर कमला कॉलेज में आयोजित दशहरा महोत्सव के दौरान भजन गायक आकाश शर्मा ने अपनी शानदार भक्तिमय प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके मधुर भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूम उठे और पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंग गया।
दशहरा महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आकाश शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु तालियां बजाते हुए झूमते नजर आए।
दशहरा महोत्सव में दिखा भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
कमला कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। आकाश शर्मा की आकर्षक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दशहरा महोत्सव में भक्ति संगीत का आनंद लेते हुए श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद उठाया।













Leave a Reply