CG : सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण …

CG : सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण …

स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश

सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. वैष्णव ने मरीजों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित सेवाओं की नियमित निगरानी और व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने को कहा।

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. जायसवाल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. रूपेंद्र कुमार साहू, डॉ. प्रकाश कुर्रे, आयुष्मान सलाहकार रोशन सचदेवा, कार्यक्रम प्रबंधक लकेश्वर सिंह बघेल, अमित कुमार साहू, अविनाश कुमार देवांगन सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।

See also  मोहला : राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करें, धान खरीदी की तैयारियां समय रहते करें पूर्ण–कलेक्टर तनुजा सलाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *