राजनांदगांव : 280 से अधिक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए गए 30 लाख रूपए से अधिक के सहायक उपकरण…

राजनांदगांव : 280 से अधिक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए गए 30 लाख रूपए से अधिक के सहायक उपकरण...

राजनांदगांव । समाज कल्याण विभाग द्वारा सामथ्र्य शासकीय बौद्धिक मंदता वाले बालक-बालिकाओं के विशेष विद्यालय परिसर राजनांदगांव में पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से 280 से अधिक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महापौर ने कहा कि एक वर्ष के भीतर बड़ी संख्या में पात्र हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। यह पहल जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने भी संबोधित किया।

उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरडवार ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों, नगर पंचायतों एवं नगरीय निकायों में मूल्यांकन शिविरों का आयोजन किया गया था। इन शिविरों के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का चिन्हांकन किया गया। इसी क्रम में आयोजित वितरण शिविर में चिन्हांकित 280 से अधिक दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को 30 लाख रूपए से अधिक के सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

उन्होंने बताया कि जिले में 1 वर्ष में आयोजित शिविर के माध्यम से लगभग डेढ़ करोड़ रूपए के सहायक उपकरण दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को वितरित किए गए है। शिविर में जिला पंचायत सदस्य शीला सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, पार्षद शिव वर्मा, पार्षद शैंकी बग्गा, समाजसेवी गौतम पारख, हेमंत तिवारी एवं प्रकाश सांखला सहित एलिम्को के राज्य समन्वयक, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

See also  राजनांदगांव : डिजिटल दस्तावेजों की प्रमाणिकता जांचना चुनौती...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *