राजनांदगांव : सचिव लोक निर्माण विभाग ने डोंगरगांव के पुराने विश्राम गृह का किया निरीक्षण …

राजनांदगांव : सचिव लोक निर्माण विभाग ने डोंगरगांव के पुराने विश्राम गृह का किया निरीक्षण …
  • पुराने विश्राम गृह भवन का कार्यालय के रूप में उपयोग करने के दिए निर्देश
  • परिसर की साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य 15 से 20 दिनों में पूर्ण करने कहा

राजनांदगांव । सचिव लोक निर्माण विभाग मुकेश कुमार बंसल ने आज डोंगरगांव स्थित पुराने विश्राम गृह का निरीक्षण कर भवन एवं परिसर की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुराने विश्राम गृह भवन का लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के रूप में उपयोग करने तथा परिसर को व्यवस्थित एवं उपयोगी बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय भवनों एवं परिसरों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सचिव बंसल ने निरीक्षण के दौरान पुराने विश्राम गृह परिसर में स्थित भवनों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने उपयोग योग्य भवनों की आवश्यक मरम्मत कर उनका कार्यालय एवं भंडारण कक्ष के रूप में उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर एवं अनुपयोगी संरचनाओं को नियमानुसार हटाने तथा परिसर का समतलीकरण एवं साफ-सफाई कराने कहा। उन्होंने मुख्य भवन को विभागीय कार्यालय के रूप में विकसित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक कार्य आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर पूर्ण करने तथा इसके लिए उपलब्ध विभागीय मदों से राशि की व्यवस्था करने कहा।

See also  CG : आउटसोर्सिंग के नाम पर बीएसपी के विभागों को ठेके पर देना निजीकरण ही है: मुकेश चंद्राकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *