CG : समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, पीएम सूर्यघर योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा …

CG : समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन, पीएम सूर्यघर योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा …

2 नवंबर को जिले में मनाया जाएगा राज्योत्सव, विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी एवं हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित

उत्तर बस्तर कांकेर । कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा

कलेक्टर ने जिले में 2 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को विभागीय स्टॉल के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा योजनाओं की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। राज्योत्सव में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा। इस वर्ष राज्य शासन की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ के अनुरूप गतिविधियों को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

 बैठक में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सोलर रूफटॉप सिस्टम का इंस्टॉलेशन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों में अनावश्यक विलंब न हो तथा हितग्राहियों को योजना का लाभ समय पर मिले। साथ ही योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सोलर रूफटॉप लगवाने के इच्छुक पात्र उपभोक्ताओं का नवीन पंजीयन कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहियों से समन्वय स्थापित कर निर्माण के विभिन्न चरणों में लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा।

कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को सर्वे कार्य को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा सर्वे के दौरान दर्ज की जाने वाली जानकारी की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने और शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों में प्रगति की समीक्षा किया। बस्तर मुन्ने से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने, विभागीय समन्वय बनाए रखने तथा संबंधित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ हरेश मण्डावी, भानुप्रतापपुर एसडीएम अनिकेत अशोक फड़तरे, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे सहित सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

See also  राजनांदगांव : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का किया निरीक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *