राजनांदगांव : गोल बाजार के मटन मार्केट को बंद करने की मांग उठी ….

राजनांदगांव : गोल बाजार के मटन मार्केट को बंद करने की मांग उठी ….

राजनांदगांव l विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने गोल बाजार के मटन मार्केट को बंद कराने की मांग की है। इसी मांग को लेकर राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू को एक ज्ञापन सौंपा गया। पदाधिकारियों ने बताया राजगामी संपदा न्यास के अधिकार क्षेत्र गोल बाजार में अवैध रूप से मटन और मछली बाजार लगता है। गौरी नगर में गौ हत्या के बाद गौ मांस की बिक्री इसी बाजार से होने की विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल को आशंका है। इसी बात को ध्यान में रख गोल बाजार के मटन मार्केट को बंद करने की मांग की गई है।

तीन दिनों के भीतर विधि सम्मत कार्रवाई नहीं होने, गोल बाजार का मटन मार्केट बंद नहीं होने पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल और सर्व हिन्दू समाज ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। शिवसेना ने गौरी नगर में गौ हत्या और गौ मांस बिक्री के मामले में दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की है। शिवसेना के प्रदेश सचिव कमल सोनी, जिला अध्यक्ष आकाश सोनी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मुकेश साहू ने इसी मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।

अधिवक्ता संघ से आरोपियों की पैरवी नहीं करने पत्र सौंपा: शिवसेना से अधिवक्ता संघ को एक पत्र सौंप कर इस मामले में दोषियों की पैरवी नहीं करने मांग की है। मामले की निष्पक्ष जांच,न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से दोषियों को सजा मिले। कमल सोनी ने कहा गौ हत्या, गौ मांस बिक्री से लोगों में आक्रोश है।

See also  CG : निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *