मोहला : यश के नेत्रदान से जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी की उम्मीद …

मोहला : यश के नेत्रदान से जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी की उम्मीद …

मोहला l जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में नेत्रदान के प्रति जागरूकता और मानव सेवा की दिशा में एक पहल सामने आई है। जिले में दूसरा नेत्रदान किया गया। ग्राम विजयपुर निवासी स्व. यश गुप्ता पिता स्व. अरविन्द गुप्ता उम्र 23 वर्ष के निधन के बाद उनके परिजनों ने दुख की इस घड़ी में भी मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया।

परिजनों की इस पहल से जरूरतमंद लोगों के जीवन में रोशनी आने की उम्मीद जगी है। यह निर्णय समाज को नेत्रदान के महत्व और मानवता के कर्तव्य का प्रेरणादायक संदेश देता है। नेत्रदान की प्रक्रिया 22 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटाटोला व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला से संबंधित स्वास्थ्य अमले के सहयोग से कराई गई।

जिला राजनांदगांव के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला सहायक नोडल अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, सुदेश कुमार रामटेके तथा जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोबरागड़े और जिला अंधत्व नोडल अधिकारी डॉ. आरआर धुर्वे के मार्गदर्शन में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश ठाकुर की निगरानी में मेडिकल कॉलेज पेंड्री राजनांदगांव की नेत्रदान टीम ने प्रक्रिया पूरी की। टीम में डॉ. शिवानी, डॉ. जयंत, डॉ. पवन थे।

जरूरतमंद को दृष्टि का उपहार दे सकते हैं स्व. यश के परिजनों के द्वारा लिया गया यह निर्णय किसी व्यक्ति के जाने के बाद भी उसकी संवेदनशीलता और दूसरों के जीवन में उजाला लाने का संकल्प जीवित रह सकता है। नेत्रदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दृष्टि का उपहार मिलने की संभावना बनती है। नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न कराने में गोटाटोला के नेत्र सहायक अधिकारी आकाश साहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीकसा के नेत्र सहायक अधिकारी छबल नेताम ने सहयोग किया। साथ ही मेडिकल ऑफिसर डॉ. आनंद बेडकर, एमएलटी विनोद साहू, विष्णु गुप्ता ने भी योगदान दिया।

See also  CG : कलेक्टर ने लिया निगम चुनाव की तैयारियों का जायजा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *