मोहला : मंदिर जाने वाले रास्ते में फिर दिखा भालू, दहशत …

मोहला : मंदिर जाने वाले रास्ते में फिर दिखा भालू, दहशत …

मोहला | जिले के मोहला नगर से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग पर स्थित भैरव मंदिर के पास देर रात एक बार फिर भालू की दस्तक से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गुरुवार की रात में भैरव मंदिर के पास और ऊपर छुरिया देवी मंदिर जाने वाले रास्ते में एक भालू कुछ खाने की तलाश में भटकता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भालू को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

तस्वीर और वीडियो सामने आते ही नगर में हड़कंप मच गया। पिछले 15-20 दिनों से यह भालू मोहला नगर के आसपास के क्षेत्रों में इधर-उधर भटकता हुआ दिखाई दे रहा है। कभी मुख्य मार्ग पर तो कभी मंदिर के आसपास के जंगल में। ठंड की शुरुआत के साथ ही वन बहुल क्षेत्र से जंगली जानवरों का नगर की ओर आना आम हो गया है। लोगों ने बताया कि भालू में खाने की तलाश में मंदिर के आसपास आता है। कई बार उसने सड़क किनारे लगे ठेलों और कचरे में भी खाने की तलाश की है।

See also  BTI ग्राउंड पर नहीं बनेगा व्यावसायिक या आवासीय परिसर, विधायक पुरंदर मिश्रा का बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *