राजनांदगांव : अध्यक्ष ने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया…

राजनांदगांव , राजगामी संपदा न्यास की जमीन पर अतिक्रमण के मामलों की समीक्षा और व्यावसायिक उपयोग की योजनाओं को आगे बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। न्यास की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर जमीनों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। बाकल-पनेका क्षेत्र में अतिक्रमण के मामलों को देखा, जहां संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं कमला कॉलेज के समीप और गौरव पथ पर मेजर ध्यानचंद के पीछे स्थित जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना को फिर से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

शहर के प्रमुख स्थानों पर स्थित राजगामी संपदा की जमीन का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने चर्चा की गई। प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण की योजना को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष साहू ने अधिकारियों से अतिक्रमण से जुड़े मामलों की जानकारी ली। बाकल-पनेका क्षेत्र में नोटिस जारी होने के बाद आगे की कार्रवाई और जमीन की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान करेगा ‘लईका चिन्हारी’ ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *