राजनांदगांव : मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली बंद रखी जा रही…

राजनांदगांव : मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली बंद रखी जा रही...

राजनांदगांव , दिवाली पर्व से पहले मेंटेनेंस कार्य के चलते घंटों बिजली गुल रहने से बिजली आधारित उद्योगों में कामकाज ठप रहा। वहीं कपड़े, गहने, इलेक्ट्रॉनिक शो रूम, वाहनों के शो रूम और अन्य प्रतिष्ठानों में बिजली गुल रहने से बाजार में ग्राहकी प्रभावित हो रही है। शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर और पटरी पार इलाकों में कई घंटे बिजली गुल रहने की वजह से व्यापारियों में आक्रोश है। वहीं आम लोग परेशान रहे। मेंटेनेंस की सूचना तो दी। लेकिन त्योहारी सीजन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बिजली कंपनी दिवाली पर्व में नियमित सप्लाई, प्रकाश व्यवस्था प्रभावित न हो। इसलिए जर्जर बिजली पोल की मरम्मत, 11 केवी लाइन की शिफ्टिंग, सब स्टेशनों, ट्रांसफार्मरों की मरम्मत जहां बिजली गुल की ज्यादा शिकायतें और लो वोल्टेज की समस्या है, वहां मेंटेनेंस कार्य कर रही है। शनिवार को अंबेडकर चौक के पास इंड​िस्ट्रयल एरिया, ममता नगर, कौरिन भाठा रोड, दिग्विजय स्टेडियम के आसपास, शहर के अन्य क्षेत्र, चिखली, स्टेशन पारा में परेशानी हुई।

शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष निवास के आसपास, आरा मशीन रोड, बीके नगर, जीई रोड, एफसीआई गोदाम, भाजपा कार्यालय, इधर लालबाग, सिंधी कॉलोनी, प्रभात नगर, सहदेव नगर, पटरी पार चिखली, रमन बाजार, शासकीय प्रेस, स्टेशन पारा, शंकरपुर, मुदलियार कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, शांतिनगर, पंडित दीनदयाल नगर के आसपास सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली गुल रही। शहरी क्षेत्र में 29 अक्टूबर को भी बिजली बंद रहेगी।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *