राजनांदगांव : 3 दिन बाद शुरू हुई डिजिटल एक्स-रे मशीन…

राजनांदगांव : 3 दिन बाद शुरू हुई डिजिटल एक्स-रे मशीन...

राजनांदगांव , जिला अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन तीन दिन बाद शुरू हो सकी। पुरानी होने के कारण यह मशीन एक्स-रे करने के दौरान गर्म होकर बंद हो रही थी। इंजीनियरों की टीम ने इसकी मरम्मत की।

फिलहाल मशीन काम करने लगी है। लेकिन आगामी दिनों में भी इसमें इस तरह की समस्या आ सकती है। इंजीनियरों का कहना है यह मशीन पुराने मॉडल की है इसमें नया सॉफ्ट वेयर इंस्टॉल करने में समस्या आ रही है। इसकी हार्ड डिस्क और अन्य क्षमता बढ़ाने प्रयास किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने बताया मरम्मत के बाद मशीन शुरू हो गई। मशीन 12 साल पुरानी है। नई मशीन लगाने साल 2024 से प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

जिला अस्पताल में साल 2014 में डिजिटल एक्स-रे मशीन लगी थी। इसकी क्षमता 4 लाख एक्सपोजर देने की है। लेकिन जब मेडिकल कॉलेज यहां संचालित हुआ तो एक्स-रे कराने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी थी। ऐसे में अब तक 5 लाख से ज्यादा एक्सपोजर देने से हार्ड डिस्क में खराबी आ रही है।

See also  Rajnandgaon : वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों की गूंज कानून व्यवस्था, कई मुद्दों पर विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *