राजनांदगांव : नव प्रयास कोचिंग संस्थान को मिला डिजिटल बोर्ड, मिलेगी आधुनिक शिक्षा…

गंडई पंडरिया , नव प्रयास कोचिंग संस्थान गंडई को नगर पंचायत गंडई के अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो ने डिजिटल बोर्ड भेंट किया। इस पहल से क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी। कोचिंग संस्थान पिछले तीन वर्षों से कक्षा पांचवीं व आठवीं के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करा रहा है। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, प्रयास विद्यालय, श्रेष्ठा और राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा शामिल हैं।

संस्थान में क्षेत्र के शासकीय शिक्षक सुबह के समय विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हैं। संस्थान के प्रयासों से क्षेत्र के अनेक विद्यार्थी इन परीक्षाओं में चयनित होकर आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में नपं अध्यक्ष खुसरो ने संस्थान की निशुल्क शैक्षणिक पहल की सराहना की। कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग देने को वे सदैव तत्पर रहेंगे। कहा कि डिजिटल तकनीक आज शिक्षा की आवश्यकता बन गई है। डिजिटल बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण पद्धति का लाभ मिलेगा और उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी होगी।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित: शालेय गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पानी की बोतल देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद राकेश निषाद, प्रकाश पटेल, यतीश कुंजाम, एसएमसी अध्यक्ष हिरेन्द्र कुंभकार, एल्डरमैन अशोक देवांगन, पूर्व पार्षद लियाकत अली, भुनेश्वर साहू उपस्थित रहे। कौशल सिंह राजपूत ने आभार व्यक्त किया।

See also  CG में रोजाना ₹60 करोड़ का हवाला कारोबार! 1 लाख रुपये ट्रांसफर करने पर मिलता है ₹2,000 तक कमीशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *