राजनांदगांव : राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में रायपुर संभाग बना ओवरऑल चैंपियन…

राजनांदगांव , 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हुआ। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों व टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता के 19 वर्ष बालक वॉलीबॉल वर्ग में रायपुर संभाग ने पहला, दुर्ग संभाग ने दूसरा और बस्तर संभाग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष बालिका वॉलीबॉल में भी रायपुर संभाग प्रथम रहा। दुर्ग संभाग दूसरे और बस्तर संभाग तीसरे स्थान पर रहा।

क्रिकेट के 17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर संभाग विजेता बना। बस्तर संभाग ने दूसरा और दुर्ग संभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 19 वर्ष बालक क्रिकेट में बिलासपुर संभाग ने खिताब जीता। बस्तर संभाग उपविजेता और रायपुर संभाग तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। आयोजन ने खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय को बढ़ावा देने में भी भूमिका निभाई।

See also  CG : सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई प्रक्रिया, सुरज कुमार बरेठ को मिला बेटी सिमरन का जाति प्रमाण पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *