राजनांदगांव : धान तस्करी पर एआई का पहरा गाड़ी आते ही सिस्टम भेजेगा अलर्ट…

राजनांदगांव , धान खरीदी में दूसरे राज्यों से धान लाकर खपाने और खरीदी में गड़बड़ी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्लाउड कंट्रोल तकनीक का इस्तेमाल करेगा। बॉर्डर के चेकपोस्ट पर कैमरों के जरिए निगरानी होगी।

धान से भरी गाड़ी आते ही सिस्टम अलर्ट जनरेट करेगा, जिसकी सूचना सीधे प्रशासन तक पहुंचेगी। इतना ही नहीं, सीमावर्ती इलाकों के अंदरूनी रास्तों पर भी एआई आधारित निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाएंगे। इसके जरिए उन रास्तों पर नजर रखी जाएगी, जिनका इस्तेमाल दूसरे राज्यों से धान लाकर खरीदी केंद्रों तक पहुंचाने में किया जा सकता है।

कलेक्टर जितेंद्र यादव ने धान खरीदी में अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया है। इस बार खरीदी केंद्र तक धान पहुंचने की प्रक्रिया पर भी नजर रहेगी।

गड़बड़ी वाले केंद्रों में जिला स्तरीय अफसर रहेंगे तैनात जिन खरीदी केंद्रों में पहले अधिक अनियमितताएं सामने आई थीं, वहां इस बार जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रभारी के रूप में तैनात किया जाएगा। संबंधित अधिकारी केंद्र की व्यवस्था और खरीदी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।

See also  CG : इस जिले में भाई दूज छुट्टी की तारीख बदली; कलेक्टर ने जारी किया आदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *