राजनांदगांव : आखिर कहां जाएंगे साहब हम लोग… करवा चौथ के दिन पसरा हटाने पहुंची टीम से तीखी बहस…

राजनांदगांव : आखिर कहां जाएंगे साहब हम लोग... करवा चौथ के दिन पसरा हटाने पहुंची टीम से तीखी बहस...

राजनांदगांव | त्योहार के दौरान बाजार में व्यवस्था बनाने नगर निगम ने सभी पसरा फ्लाईओवर के नीचे लगाने का प्लान बनाया है। जय स्तंभ चौक में सड़क पर पसरा लगाने वाले छोटे दुकानदारों को यहां जगह आव​ंटित की जाएगी। करवा चौथ के दिन गुरुवार दोपहर निगम की टीम पसरा वालों को समझाइश देने पहुंची थी, इस दौरान हंगामा और तीखी बहस हुई।

खुद निगम आयुक्त जीआर मरकाम मौके पर पहुंचे थे। जिनसे पसरा लगाने वाली महिलाओं ने दुकानें नहीं हटाने की बात कही। महिलाओं ने कहा कि करवा ​चौथ पर्व के दौरान वे पूजन सामग्री बेच रही हैं। ठीक त्योहार के दिन उन्हें हटाया गया तो उनका बड़ा नुकसान हो सकता है, वे आज कहां जाएंगे। विरोध के बाद अफसर समझाइश देकर लौट गए।

See also  रायपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी पर सख्त कार्रवाई, 3 आरोपियों को 20-20 साल की जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *