राजनांदगांव : सत्यनारायण मंदिर में 106वां सामाजिक समरसता अन्नकूट महोत्सव 10 नवंबर को…

राजनांदगांव , संस्कारधानी में सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सत्यनारायण मंदिर समिति, कामठी लाइन द्वारा 10 नवंबर को 106वां सामाजिक समरसता अन्नकूट महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान सत्यनारायण का अलौकिक शृंगार, महाआरती और अन्नकूट महाप्रसाद वितरण होगा। आयोजन में सर्व समाज की सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया है। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं और समाजजनों से शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

मंदिर समिति के कार्यकारिणी सदस्य संतोष सिंघल, नारायण अग्रवाल एवं नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में हुई कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन को सामाजिक समरसता अन्नकूट महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। समिति अध्यक्ष हरीश अग्रवाल के नेतृत्व में यह परंपरा वर्षों से धार्मिक आस्था के साथ सेवा, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देती आ रही है।

मूंग, चावल, कढ़ी, सब्जी, पूड़ी, बूंदी का लगेगा भोग उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया, श्याम खंडेलवाल, राजेश अग्रवाल (बालाजी) एवं विजय खंडेलवाल ने बताया कि 10 नवंबर को भगवान सत्यनारायण का अलौकिक शृंगार कर महाआरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। भगवान को मूंग, चावल, कढ़ी, सब्जी, पूड़ी और बूंदी का भोग अर्पित किया जाएगा। समिति के निवर्तमान अध्यक्ष अशोक लोहिया ने बताया कि राजनांदगांव में अन्नकूट महोत्सव की परंपरा 105 वर्ष पूर्व शुरू की गई थी।

See also  अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *