राजनांदगांव : जय स्तंभ चौक पर ही लगेगा पसरा, की जाएगी मार्किंग…

राजनांदगांव : जय स्तंभ चौक पर ही लगेगा पसरा, की जाएगी मार्किंग...

राजनांदगांव , दिवाली में कई सालों से छोटे व्यापारी पसरा लगा कर परिवार का भरण-पोषण करते है। निगम ने उन्हें बल पूर्वक हटाने का प्रयास किया। मामले में मंगलवार को दुकानदारों की मांगों को लेकर निखिल द्विवेदी, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले आसिफ अली सहित प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात की। उनके सामने दुकानदारों की समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से रखा। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि जयस्तंभ चौक में दुकानदारों को उसी स्थान पर दुकान लगाने की व्यवस्था दी जाएगी।

सड़क पर मार्किंग कराई जाएगी, ताकि वाहनों का आवागमन भी सुचारू रूप से चलता रहें और सड़क के किनारे निर्धारित स्थान पर छोटे व्यापारी अपना पसरा लगाकर व्यापार कर सकें। निखिल द्विवेदी ने कहा जब भी निगम या प्रदेश में भाजपा की सरकार आती है तो गरीबों, छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा होता है। उन्होंने कहा व्यवस्था केवल व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए है? क्या गरीब व्यक्ति को परिवार का पेट पालने संघर्ष करना पड़ेगा। यातायात व्यवस्था और रोजगार बने रहे ऐसी व्यवस्था की जाए। मुलाकात में पूर्व पार्षद शरद पटेल, गणेश पवार, अभिमन्यु मिश्रा, संदीप सोनी, विप्लव शर्मा, विशाल गढ़े, धीरज रामटेके, जितेंद्र साहू मौजूद रहे।

छोटे दुकानदारों के साथ निगम का व्यवहार उचित नहीं: नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने कहा निगम का काम सभी को सुविधा देना है, न कि गरीब दुकानदारों को बार-बार परेशान करना। छोटे दुकानदारों के साथ यह व्यवहार उचित नहीं है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने मनमानी ना करें।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *