राजनांदगांव : दीपावली पर छात्रों ने बनाए ग्रीटिंग कार्ड…

राजनांदगांव : दीपावली पर छात्रों ने बनाए ग्रीटिंग कार्ड...

डोंगरगांव| शासकीय प्राथमिक शाला मार्री में दीपावली पर्व बड़े ही हर्षोल्लास व और रचनात्मक ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगोली, दीया सजाओ प्रतियोगिता और ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने सुंदर रंगोली बनाई और मिट्टी के दीयों को आकर्षण रंगों से सजाया। दीपावली पर निबंध लिखा।

हाथों से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड्स अपने शिक्षकों को भेंट किए। प्रधान पाठक किशन श्यामकुंवर, सहायक शिक्षक मुकेश कोमरे, ट्यूटर योगिनी साहू ने इसकी सराहना की। प्रधान पाठक ने अपने पिता होलीराम श्यामकुंवर के जन्मदिन पर न्योता भोज कराया और मिठाई बांटी। इस अवसर पर लोचन साहू ने अपने भतीजी गीतांजलि के जन्मदिन पर न्योता भोज के साथ फल वितरण किया। कार्यक्रम में त्रिभुवन साहू, सोना बाई, विमला बाई, वीणा साहू आदि उपस्थित थे।

See also  बीजापुर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, जमीन से जुड़े कामकाज ठप होने के आसार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *