CG : विश्व मानवाधिकार परिषद ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली …

CG : विश्व मानवाधिकार परिषद ने चरोदा बस्ती में गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली …

भिलाई/चरोदा । दीपावली के पावन पर्व पर विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा एक बेहद खूबसूरत और आत्मीय पहल की गई। परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगल सेल) व राष्ट्रीय प्रभारी एडवोकेट पायल पुपटानी के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर टीम ने मिलकर जरूरतमंद और गरीब बच्चों के बीच त्योहार की खुशियाँ बांटीं।

इस विशेष अभियान के तहत टीम के सदस्यों ने दादर के चरोदा बस्ती में जाकर बच्चों के बीच मिठाई, पटाखे और दीपक का वितरण किया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर बिखरी मासूम मुस्कान और उनकी आँखों की खुशी ने इस दीपावली को सच में सार्थक और समृद्ध बना दिया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि दिए जलाकर तो हम हर साल अपना घर रोशन करते हैं, लेकिन किसी के जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाना ही त्योहार का असली महत्व और संदेश है।

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में विश्व मानवाधिकार परिषद के सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें स्टेट प्रेसिडेंट कुलवंत सिंह, सुशील झा, नवल किशोर, के. अरुणा और गोपाल सरकार उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बच्चों के साथ समय बिताया और समाज में सेवा का एक अनूठा संदेश दिया।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *