CG : कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

CG : कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा…

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गरियाबंद । कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सोमवार को जिला जेल गरियाबंद का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर भी मौजूद रहे। उन्होंने बंदी बैरकों, पाकशाला, भण्डार गृह आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान पाकशाला में भोजन बनाने वाले बंदियों से भोजन व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिया गया तथा बंदियों को स्वच्छता के साथ भोजन बनाने, पाकशाला में विशेष साफ-सफाई रखने निर्देशित किया गया। बंदियों हेतु पकाये गये भोजन चावल, दाल एवं सब्जी तथा भण्डार गृह में रखे गये खाद्यान्न सामग्रियों का अवलोकन किया गया।

कलेक्टर एवं एसपी ने जेल के सभी बैरकों में जाकर बंदियों से बातचीत की, सभी बंदियों के वकील उपलब्ध है कि नहीं इसकी भी जानकारी ली। बंदियों से बातचीत कर उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली तथा प्रकरणों के शीघ्र निराकरण में आ रही दिक्कतों को दूर करने हेतु उनके प्रकरणो, समस्याओं के नियमानुसार शीघ्र निराकरण की जानकारी ली। बंदियों को उनके प्रकरणों के संबंध में उपलब्ध कानूनी सहायता तथा बंदियों के विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तृत रूप से अवगत कराने, विधिक साक्षरता प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

कलेक्टर शर्मा ने बंदियों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु जेलर को निर्देशित किया। बंदियों को जेल में उपलब्ध कराये जा रहे भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी लिया गया। बंदियों को जेल में नियमों का पालन करने, आपस में मिलजुल कर रहने, साफ सफाई रखने, जेल नियमों का पालन करने एवं जेल प्रशासन का सहयोग करने तथा जेल से रिहा होकर अपराध से मुक्त होकर समाज की मुख्यधारा से पुनः जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, पंकज डाहिरे, एसडीएम हितेश्वरी बाघे, जेलर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

See also  छत्तीसगढ़ में आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे राजस्व निरीक्षक, कामकाज हो सकता है प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *