CG : अनंतिम सूची जारी, दावा आपत्ति 27 नवम्बर तक …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

दुर्ग । नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्रांतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 जिला दुर्ग के तहत वार्ड-14 में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र आजाद चौक भिलाई 3 में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका पद की पूर्ति हेतु इच्छुक आवेदिकाओं से ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया था। मूल्यांकन समिति के सदस्यों द्वारा ऑनलाईन आवेदन के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों में संलग्न दस्तावेजों/प्रमाण पत्रों का अवलोकन एवं परीक्षण उपरांत अनंतिम मूल्यांकन पत्रक परिशिष्ट-चार तैयार की गई है।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 जिला दुर्ग से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त अनंतिम मूल्यांकन पत्रक दिनांक 18 नवम्बर 2026 को एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-2 व आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा जिला दुर्ग के कार्यालय के सूचना पटल में चस्पा कर दी गई है। जिन आवेदिकाओं को उपरोक्त अनंतिम मूल्यांकन पत्रक के संबंध में दावा/आपत्ति है, वे पर्याप्त साक्ष्य/प्रमाणित दस्तावेज के सहित आवेदन ई-भर्ती पोर्टल http://aww.e-bharti.in/ ऑनलाईन अथवा ऑफलाईन कार्यालय परियोजना भिलाई-2 जिला दुर्ग पता नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा रोड मुक्ता टाकीज के पास में 27 नवम्बर 2026 तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत समयावधि के उपरांत कोई भी दावा/आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।

See also  दुर्ग में 26 नवंबर को लगेगा संभागीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *