राजनांदगांव : देवी-देवताओं की आस्था का भाजपाइयों ने किया अपमान, छाबड़ा ने लगाया आरोप…

राजनांदगांव , मां काली, भगवान गणेश और भैरव बाबा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए नगर निगम के काउकैचर वाहन में ले जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताते हुए निगम के सत्ताधारी भाजपा नेताओं और प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है। शनिवार को प्रेसवार्ता लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि 13 नवंबर को देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को अनुपयुक्त वाहन से विसर्जन के लिए ले जाया गया।

उन्होंने सवाल उठाया कि धार्मिक कार्य के लिए ऐसा वाहन किस अधिकारी या जनप्रतिनिधि के निर्देश पर उपलब्ध कराया गया? छाबड़ा ने कहा कि मां आदिशक्ति जगदंबा काली, भगवान गणेश और भैरव बाबा की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ की जाती है। ऐसे में प्रतिमाओं को गंदे और अनुपयुक्त काउकैचर वाहन में ले जाना धार्मिक मर्यादा, स्वच्छता और सम्मान के विपरीत है।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक निगम को विसर्जन के लिए उपयुक्त वाहन की व्यवस्था करनी चाहिए थी। प्रेसवार्ता में महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू और रमेश डाकलिया मौजूद रहे।

See also  राजनांदगांव : चौपाटी रोड बदहाल! उखड़ी सड़क और बिखरी गिट्टी से पैदल चलना भी मुश्किल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *