राजनांदगांव : 300 करोड़ की सड़क निर्माण परियोजना पर उठे सवाल, गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज…

डोंगरगांव , राजनांदगांव से डोंगरगांव, अंबागढ़ चौकी, मोहला होते हुए मानपुर तक करीब 300 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। डोंगरगांव और कुमरदा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार चिराग रामटेके को सौंपकर निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की मांग की।

बताया गया कि भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया था। इस दौरान जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) निर्माण में सामग्री का निर्धारित अनुपात, लेयर वाइज निर्माण, कम्पैक्शन, ग्रेडेशन और मोटाई जैसे तकनीकी मानकों के पालन पर सवाल सामने आए। आरोप है कि क्रेशर से सीधे मिश्रित सामग्री लाकर सड़क पर डाली जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती प्रभावित हो सकती है।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता संबंधी आपत्ति जताने पर ठेकेदार के कर्मचारियों ने भरत वर्मा के साथ दुर्व्यवहार किया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत भी की गई है। कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान रामकुमार गुप्ता, हिरेंद्र साहू, हेमंत चोपड़ा, गुलशन हिरवानी, मनोज हेमनानी, दीना पटेल, सतीश पाण्डे, संतोष यादव, हिरदे राम देवांगन, योगेश पटेल, पुरुषोत्तम साहू, शरद, कोमल साहू, लोकेश यादव, नरेश, दयानंद सेन, बोधन साहू, लक्ष्मीनारायण, प्रांजल श्रीवास्तव, हरि शर्मा और अनिरुद्ध चंद्राकर उपस्थित थे।

गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए: निर्माण कार्य की स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति से उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए। सामग्री के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में परीक्षण, थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट व स्वीकृत डिजाइन और गुणवत्ता परीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

See also  राजनांदगांव : खिड़कियों के टूटे शीशे, मेंटेनेंस के अभाव में बदहाल हो रही व्यवस्था...

जांच पूरी होने तक संदिग्ध हिस्सों में आगे का निर्माण रोकने और अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई करने की मांग भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *