डोंगरगांव | जिले के कबीर मठ नादिया निवासी लोक कलाकार व मानस चिंतक हिमांचल प्रसाद को 26 नवंबर को प्राइड ऑफ छत्तीसगढ़ सम्मान मिलेगा। बिलाई माता मंदिर गोंडवाना भवन धमतरी में आयोजित समारोह में यह सम्मान उन्हें सामाजिक सद्भाव, आदिवासी विकास, युवा जागरण, नारी सशक्तिकरण, पारंपरिक लोककला के क्षेत्र में लंबे समय तक कार्य करने के लिए दिया जा रहा है।
उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 20 वर्षों से अधिक समय से सेवा प्रदान की जा रही है। उनके इन्हीं कार्यों को सम्मान प्रदान करने के लिए भारतीय दलित साहित्य अकादमी का यह राज्य अलंकरण प्रदान किया जा रहा है।





Leave a Reply