राजनांदगांव : नशामुक्त युवा ही करेंगे स्वस्थ समाज का निर्माण, जागरूकता का दिया संदेश…

राजनांदगांव| नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं। युवाओं को नशा से दूर रहकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। साथ ही सकारात्मक सोच, अनुशासन और अच्छी दिनचर्या को जीवन का हिस्सा बनाना होगा।

यह बात मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के एमडी डॉ. प्रकाश खुंटे ने शनिवार को रानी दुर्गावती महाविद्यालय साल्हेवारा में आयोजित माई भारत आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में कही। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माई भारत, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘युवा जुड़ाव, विकसित भारत के लिए’ रही।

इसमें युवाओं को नशामुक्ति, स्वास्थ्य, मानसिक प्रसन्नता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. खुंटे ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी ली और पूछा कि नशे पीने से शरीर के कौन-कौन से अंग प्रभावित होते हैं।

See also  CG : खुशखबरी! अब बिना पैसे दिए घरों में लगेंगे सोलर पैनल! छत्तीसगढ़ के इन 15 गांवों को मिलेगी बड़ी सौगात; जानिए क्या है खास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *