राजनांदगांव : बारिश का असर : मां बम्लेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या घटी…

डोंगरगढ़ , चक्रवात के असर से शुक्रवार-शनिवार को डोंगरगढ़ में रिमझिम बारिश जारी रही और दो दिन से बादलों के कारण धूप नहीं निकली। कटी फसल समेट रहे किसानों की उपज बारिश में भीगने से चिंता बढ़ गई है, वहीं शहर के बाजार व जनजीवन पर भी असर पड़ा है।

मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, दीपावली के बाद एक सप्ताह से बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या खराब मौसम से बीते दो दिनों में घटी है। बारिश ने खेती के साथ धार्मिक पर्यटन की रफ्तार भी धीमी कर दी है।

See also  राजनांदगांव : धमतरी में हिमांचल को किया जाएगा सम्मानित, उपलब्धि पर मिलेगा सम्मान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *