राजनांदगांव , चक्रवाती तूफान अकवान का असर खत्म होने से सोमवार से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी। रविवार को आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन कहीं बारिश दर्ज नहीं हुई। इससे पहले अकवान के असर से दो दिनों में जिले में 8 मिमी बारिश हुई, जिससे सब्जी फसलों को सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक 25 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है। उत्तर-पूर्व से ठंडी हवाओं के आने से रात में अच्छी ठंड पड़ेगी और नवंबर के अंतिम सप्ताह तक ठंड जोर पकड़ेगी। 19 डिग्री के आसपास बना न्यूनतम तापमान अगले कुछ दिनों में गिरकर 11 डिग्री तक पहुंच सकता है।
पिछले दिसंबर में 8 डिग्री रहा था न्यूनतम तापमान मौसम विभाग (आईएमडी) ने अल नीनो के प्रभाव के चलते इस बार कड़ाके की ठंड के दिनों में कमी की संभावना जताई है। नवंबर में अब तक तेज ठंड नहीं पड़ी है और दिसंबर-जनवरी में ही अच्छी सर्दी पड़ने का अनुमान है। पिछले साल दिसंबर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो सीजन की सबसे ठंडी रात थी।








Leave a Reply