राजनांदगांव : कार्तिक पूर्णिमा पर आज शिवनाथ तट पर मंडई की धूम, आस्था और परंपरा का दिखेगा संगम…

अंबागढ़ चौकी | कार्तिक पूर्णिमा व गुरु नानक जयंती पर मंगलवार को शिवनाथ नदी तट पर लगने वाली पारंपरिक पुन्नी मंडई के लिए अंबागढ़ चौकी में उत्साह है। नगर की दूसरी सबसे बड़ी इस मंडई की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

तड़के पुन्नी स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नगर पंचायत ने नदी तट व मेला स्थल की सफाई, रोशनी व मार्ग दुरुस्त किए हैं। मेला मंडई समिति प्रमुख व पार्षद शंकर निषाद ने बताया कि स्नान, मेला व मंच की व्यवस्थाएं पूरी हैं और रात में छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

See also  दुर्ग लोक अदालत में चेक बाउंस के 312 मामलों का निपटारा, 7.81 करोड़ की समझौता राशि वितरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *